पोर्न वीडियो में अपनी गर्लफ्रेंड को देख उड़े होश
पोर्न वीडियो में अपनी गर्लफ्रेंड को देख उड़े होश
नई दिल्ली । यह कहानी किसी डरावनी फिल्म के सीन जैसी लग सकती है, लेकिन यह एक कड़वी डिजिटल सच्चाई है। हांगकांग के रहने वाले एक युवक के लिए ऑनलाइन सर्फिंग तब एक बुरे सपने में बदल गई, जब उसे एक एडल्ट वेबसाइट पर किसी और का नहीं, बल्कि खुद का निजी वीडियो मिला।
कपल को भनक तक नहीं
घटना की शुरुआत साल 2023 में हुई, जब एरिक (पहचान छिपाने के लिए बदला हुआ नाम) अपनी गर्लफ्रेंड एमिली के साथ छुट्टियां बिताने दक्षिणी चीन के शेन्जेन (Shenzhen) शहर गया था। वहां उन्होंने एक नामी होटल में कमरा बुक किया। कपल को अंदाजा भी नहीं था कि जिस कमरे को वे सुरक्षित समझ रहे थे, वहां एक 'स्पाई कैमरा' उनकी हर हरकत रिकॉर्ड कर रहा था।
हफ्तों बाद, जब एरिक इंटरनेट पर एडल्ट कंटेंट देख रहा था, तो उसकी नजर एक वीडियो पर पड़ी। शुरुआत में उसे कमरा जाना-पहचाना लगा, लेकिन जैसे ही वीडियो आगे बढ़ा, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वीडियो में वह खुद और उसकी गर्लफ्रेंड होटल के कमरे में दाखिल हो रहे थे, अपना सामान रख रहे थे और निजी पल बिता रहे थे।
'असली' दिखने की चाहत ने बनाया शिकार
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, एरिक ने इस अनुभव को बेहद खौफनाक बताया। हैरान करने वाली बात यह है कि एरिक को पहले 'हिडन कैमरा' वाले वीडियो पसंद आते थे क्योंकि वे उसे सामान्य पोर्नोग्राफी के मुकाबले ज्यादा 'रियल' लगते थे। उसे अहसास नहीं था कि एक दिन वह खुद इसी 'रियलिटी' का शिकार बन जाएगा। स्पाई कैमरे ने बिना उनकी मर्जी के लगभग एक घंटे तक उनकी रिकॉर्डिंग की थी, जिसे ऑनलाइन हजारों लोग देख चुके थे।







