ड्राइवर निकला चोर

ड्राइवर निकला चोर

ड्राइवर निकला चोर

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के पूजा पार्क मुक्तिधाम के पास रहने वाले डॉक्टर के मकान में पुराना ड्राइवर चोरी करने के लिए घुस गया। इसी दौरान डॉक्टर की पत्नी घर पर आ गई। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उन्होंने अपने पति को इसकी जानकारी देकर आसपास के लोगों को घर पर बुलाया। दरवाजा खोलने पर ड्राइवर वहां से भाग निकला। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

क्या है पूरा मामला

सरकंडा के मुक्तिधाम के पास स्थित पूजा पार्क में रहने डॉक्टर श्रीश कुमार मिश्रा (48) जूना बिलासपुर स्थित लाइफ केयर हास्पिटल में प्रेक्टिस करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि दो साल पहले अमेरी के शैलेंद्र नगर में रहने वाला विपिन मसीह उनके यहां ड्राइवर था। उसकी हरकतों के चलते डॉक्टर ने काम से हटा दिया गया था।

डॉक्टर गुरुवार की सुबह करीब 11.30 बजे अपने मकान में ताला लगाकर ड्यूटी पर चले गए थे। उन्होंने चाबी को दरवाजे के बाहर बने दराज में रखा था। उनकी पत्नी प्रिया मिश्रा भी ड्यूटी पर गईं थीं। घर की चाबी की जानकारी पुराने ड्राइवर विपिन मसीह को थी।

डॉक्टर के ड्यूटी पर जाने के कुछ देर बाद ही उनकी पत्नी डॉ. प्रिया मिश्रा घर आ गईं। तब मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। पत्नी ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद डॉ. प्रिया मिश्रा ने आसपास के लोगों को बुलाया। मौके पर कॉलोनी का गार्ड और आसपास के लोग पहुंचे।