CSK के इस बॉलर ने फेंका जादुई मेडन

CSK के इस बॉलर ने फेंका जादुई मेडन

CSK के इस बॉलर ने फेंका जादुई मेडन

नई दिल्ली । क्रिकेट के मैदान पर चमत्कार अक्सर देखने को मिलते हैं, लेकिन जयपुर के डॉ. सोनी स्टेडियम में जो हुआ, उसने रोमांच की सारी हदें पार कर दीं। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के एक बेहद कड़े मुकाबले में महाराष्ट्र ने गोवा के जबड़े से जीत छीन ली। इस असंभव जीत के नायक रहे युवा तेज गेंदबाज रामकृष्ण घोष, जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से सनसनी मचा दी है। मैच का समीकरण गोवा के पक्ष में पूरी तरह झुक चुका था। आखिरी 6 गेंदों पर गोवा को जीत के लिए महज 6 रनों की दरकार थी और हाथ में विकेट भी थे। महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने गेंद रामकृष्ण घोष को थमाई। इसके बाद जो हुआ, वह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। रामकृष्ण ने 50वां ओवर 'डेडली मेडन' (बिना कोई रन दिए) निकाला, जिससे महाराष्ट्र ने 5 रन से अविश्वसनीय जीत दर्ज की।