22 इनामी माओवादियों ने डीजीपी के सामने किया आत्मसमर्पण

22 इनामी माओवादियों ने डीजीपी के सामने किया आत्मसमर्पण

22 इनामी माओवादियों ने डीजीपी के सामने किया आत्मसमर्पण

सुकमा: पिछले कई सालों से सुकमा जिले के केरलापाल और दोरनापाल इलाके में सक्रिय रहे 22 माओवादियों ने ओड़िसा के मलकानगिरी में डीजीपी के समक्ष आत्म समर्पण (22 Maoists Surrender) किया है। सभी पर ₹1 करोड़ 84 लाख का इनाम घोषित था। माओवादियों ने AK-47 समेत 9 हथियार लेकर पहुंचे थे। सभी माओवादियों का फूल के साथ स्वागत किया गया और शासन की पुनर्वास नीति का लाभ देने की बात अधिकारियों ने कही। मंगलवार को जिले की सीमा से लगा ओड़िसा का मलकानगिरी जिला मुख्यालय में 22 माओवादियों ने आत्म समर्पण कर दिया। ओड़िसा के डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया और एडीजी नक्सल संजीप पंडा ने सभी माओवादियों को फूल देकर स्वागत किया। इन 22 माओवादियों पर 1 करोड़ 84 लाख का इनाम घोषित था। सभी को फूल दिया गया और मुख्यधारा से जुड़ने की बधाई दी गई। इस दौरान अखिलेश्वर सिंह डीआइजी एसआईडब्ल्यू समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।