टीचर्स डे पर 68 शिक्षकों का सम्मान, 4 शिक्षक विशेष पुरस्कार के लिए चयनित

टीचर्स डे पर 68 शिक्षकों का सम्मान, 4 शिक्षक विशेष पुरस्कार के लिए चयनित

टीचर्स डे पर 68 शिक्षकों का सम्मान, 4 शिक्षक विशेष पुरस्कार के लिए चयनित

रायपुर। 5 सितंबर टीचर्स डे पर छत्तीसगढ़ के 68 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयोग के लिए इनमें से 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार भी दिया जाएगा। राज्य शिक्षक सम्मान और स्मृति पुरस्कार समारोह शनिवार को रायपुर।

समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्कूल शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान पाने वाले शिक्षकों में प्रिंसिपल, हेड मास्टर, लेक्चरर और सहायक शिक्षक समेत शिक्षा विभाग की अलग-अलग श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं।

64 टीचरों का हुआ चयन

राज्य शिक्षक सम्मान के लिए रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, सरगुजा, बस्तर, दंतेवाड़ा, जशपुर, कोरबा समेत प्रदेश के कई जिलों से शिक्षकों का चयन किया गया है।

स्मृति पुरस्कार क्या है?

छत्तीसगढ़ सरकार हर साल प्रदेश के चार महान साहित्यकारों और विद्वानों की स्मृति में राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार देती है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार शिक्षकों का चयन इन पुरस्कारों के लिए किया जाता है।

यह पुरस्कार डॉ. पदुमलाल पन्नालाल बख्शी, गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ. मुकुटधर पांडेय और बलदेव प्रसाद मिश्र की स्मृति में दिए जाते हैं। पुरस्कार में चयनित शिक्षकों को ₹50-₹50 हजार की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

4 सितंबर को रायपुर पहुंचना होगा

चयनित शिक्षकों को 4 सितंबर की सुबह 8 बजे तक SCERT शंकर नगर स्थित गेस्ट हाउस पहुंचना होगा। इसी दिन सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ मंडपम में सम्मान समारोह की रिहर्सल होगी। विभाग ने रिहर्सल में टीचरों की मौजूदगी अनिवार्य की है।

शिक्षकों के साथ आने वाले परिजनों और बाकी लोगों के ठहरने की व्यवस्था नहीं होगी। उन्हें लोकभवन में प्रवेश भी नहीं दिया जाएगा। विभाग ने 4 और 5 सितंबर को समारोह में शामिल होने वाले शिक्षकों से शालीन पोशाक पहनकर आने के निर्देश दिए हैं।