विदिशा में बिजली कटौती से फिल्टर प्लांट बंद:80% इलाकों में सप्लाई नहीं होगा पानी, आम लोगों को होगी परेशानी

विदिशा में आज शहर के अधिकांश इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। कालिदास बांध क्षेत्र में बिजली न होने से नगर पालिका का फिल्टर प्लांट पूरी तरह से बंद हो गया है। शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए कुल 11 टंकियां हैं। बिजली कटौती के कारण इनमें से केवल 2 टंकियां ही भर पाएंगी। फिल्टर प्लांट पर बिजली न होने से न तो पानी की फिल्टरिंग हो पा रही है और न ही मोटरें चल पा रही हैं। नगर पालिका जल विभाग के प्रभारी ने बताया कि बिजली कटौती का सीधा असर शहर की पेयजल वितरण व्यवस्था पर पड़ा है। शहर के करीब 80 प्रतिशत क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी। विशेषकर दोपहर और शाम के समय पेयजल वितरण पूरी तरह बाधित रहेगा। इससे आमजन को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है।