सुशासन तिहार में अंजनी साहू की समस्या का हुआ त्वरित समाधान, मिला नवीन राशनकार्ड

सुशासन तिहार में अंजनी साहू की समस्या का हुआ त्वरित समाधान, मिला नवीन राशनकार्ड

सुशासन तिहार में अंजनी साहू की समस्या का हुआ त्वरित समाधान, मिला नवीन राशनकार्ड

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप शासन की योजनाओं का लाभ समय पर और सहजता से आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार लोगों के लिए राहत और विश्वास का माध्यम साबित हुआ है। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुलमुला निवासी श्रीमती अंजनी साहू की समस्या का त्वरित समाधान इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

श्रीमती अंजनी साहू को लंबे समय से राशन कार्ड नहीं होने के कारण अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। राशन कार्ड के अभाव में उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले खाद्यान्न और अन्य शासकीय योजनाओं का पूरा लाभ प्राप्त करने में परेशानी हो रही थी। सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उन्होंने अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। शिविर में मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और उन्हें मौके पर ही नवीन राशन कार्ड प्रदान किया। श्रीमती अंजनी साहू ने सुशासन तिहार के माध्यम से अपनी समस्या का त्वरित समाधान होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त की।