रायपुर में कारोबारी ने सरकारी अफसर की पत्नी से किया रेप, एट्रोसिटी की धाराओं में गिरफ्तार
रायपुर में कारोबारी ने सरकारी अफसर की पत्नी से किया रेप, एट्रोसिटी की धाराओं में गिरफ्तार
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सरकारी अफसर की पत्नी से रेप की वारदात हुई है। कारोबारी ने महिला को अपने कब्जे में लेकर जबरदस्ती बंधक बनाया, फिर दुष्कर्म किया। किसी तरह वो उसके चंगुल से निकालकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर स्वर्णभूमि निवासी आरोपी कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है। घटना सिविल लाइन थाना इलाके की है।
पुलिस के मुताबिक, 8 मार्च को आरोपी ने सरकारी अफसर की पत्नी को अपने कब्जे में लेकर बंधक बना लिया। उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से निकलकर थाने पहुंची। पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान आरोपी की पहचान स्वर्णभूमि क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी गोपाल गोयल के रूप में हुई। वो सेकंड हैंड गाड़ियों का व्यापार करता है। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म से संबंधित धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी केस दर्ज किया गया है।
घटना के बाद पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी यमन देवांगन का कहना है कि, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







