रायपुर में दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

रायपुर में दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

रायपुर में दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

रायपुर। राजधानी रायपुर में महिला से रेप का मामला सामने आया है। बिलासपुर के चकरभाठा में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने पहले उसे शराब पिलाई। इसके बाद उसे स्कूल मैदान समेत अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ रेप किया।

हालांकि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में एक नाबालिग के शामिल होने की जानकारी भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला डीडी नगर थाना और आजाद चौक थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

महिला की शिकायत के मुताबिक, घटना की शुरुआत सरोना स्थित शराब भट्ठी के पास हुई। आरोप है कि युवकों ने वहां महिला के साथ शराब पी और उसके बाद आजाद चौक स्थित शासकीय स्कूल के परिसर लाकर उसके साथ संबंध बनाए।

आजाद चौक थाने में दर्ज हुई शिकायत

पीड़िता की शिकायत पर आजाद चौक थाने में जीरो पर मामला दर्ज किया गया। क्योंकि घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की बताई गई है, इसलिए केस को आगे की कार्रवाई के लिए डीडी नगर थाना पुलिस को ट्रांसफर किया गया।

नाबालिग पर भी कार्रवाई

पुलिस ने शिवा, आयुष और दुर्गा को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक नाबालिग के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटनास्थल, मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयान समेत अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

आरोपियों से पूछताछ जारी

इस मामले में आजाद चौक थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को डीडी नगर पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।