प्रयागराज कुंभ जा रहे साधु की शहडोल में मौत:निधन के बाद समाजसेवियों ने किया अंतिम संस्कार, छत्तीसगढ़ से आ रहे थे

शहडोल जिले में छत्तीसगढ़ से प्रयागराज की यात्रा कर रहे एक साधु की मौत हो गई। यात्रा के दौरान साधु की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें शनिवार को शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। डॉक्टर के प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान साधु ने अंतिम सांस ली। मृतक की कोई पहचान या पता न होने के कारण अस्पताल प्रशासन ने शव स्थानीय समाजसेवियों सौंप दिया। इन समाजसेवियों ने पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ साधु का अंतिम संस्कार किया। समाजसेवी रंजीत बसाख ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की पुलिस चौकी से एक लावारिस शव के अंतिम संस्कार के लिए फोन आया था जिसके बाद हमने रविवार को पार्षद सिल्लू रजक की मदद से शव का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में करवा दिया है। रंजीत बसाक अब तक 2 हजार से अधिक अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया है।