धुरंधर 2 के तूफान के बीच करोड़ों छाप रही 'उस्ताद भगत सिंह', बॉक्स ऑफिस पर छाई पवन कल्याण की फिल्म

धुरंधर 2 के तूफान के बीच करोड़ों छाप रही 'उस्ताद भगत सिंह', बॉक्स ऑफिस पर छाई पवन कल्याण की फिल्म

धुरंधर 2 के तूफान के बीच करोड़ों छाप रही 'उस्ताद भगत सिंह', बॉक्स ऑफिस पर छाई पवन कल्याण की फिल्म

मुंबई : निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar 2) का बॉक्स ऑफिस क्लैश पहले टॉक्सिक से होने वाला था, लेकिन बाद में यह फिल्म हट गई। इसके बाद उसी दिन उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) को रिलीज किया गया, जिससे मुकाबले का पूरा समीकरण बदल गया।

एक ओर धुरंधर: द रिवेंज को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया, वहीं उस्ताद भगत सिंह केवल तेलुगु भाषा में ही सिनेमाघरों में उतरी। इसके बावजूद फिल्म ने अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाई।

साउथ मार्केट, खासकर तेलुगु क्षेत्र में पवन कल्याण का स्टारडम साफ नजर आ रहा है। जहां रणवीर सिंह की फिल्म दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं तेलुगु भाषा में यह पीछे रह गई है।

धुरंधर: द रिवेंज ने चार दिनों में 450 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है, लेकिन तेलुगु में इसका कारोबार केवल 5.25 करोड़ रुपये रहा। दूसरी ओर, उस्ताद भगत सिंह ने रविवार को ही 8 करोड़ रुपये कमाए। चार दिनों में इसका नेट कलेक्शन 60.80 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

फिल्म की कहानी एसीपी उस्ताद सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक भ्रष्ट नेता के खिलाफ लड़ाई छेड़ता है। इसमें पवन कल्याण के साथ श्रीलीला, राशि खन्ना, आर पार्थिबन और केएस रविकुमार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
कलेक्शन रिपोर्ट

    पहला दिन: 34.75 करोड़
    दूसरा दिन: 9 करोड़
    तीसरा दिन: 9.5 करोड़
    चौथा दिन: 8 करोड़
    नेट कलेक्शन: 60.80 करोड़
    ग्रॉस कलेक्शन: 71.66 करोड़
    वर्ल्डवाइड: 81.78 करोड़