बारिश बनी बाधा, रीवा-चंबल मैच रद्द
बारिश बनी बाधा, रीवा-चंबल मैच रद्द
इंदौर। चंबल घड़ियाल्स और रीवा जैगुआर्स के बीच होलकर स्टेडियम में मध्य प्रदेश लीग टी-20 टूर्नामेंट के तहत मंगलवार शाम को खेले जाने वाला मैच लगातार जारी वर्षा के कारण नहीं रद कर दिया गया। शाम से शुरू हुई वर्षा के चलते मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।
दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटा गया। साथ ही मध्य प्रदेश लीग की सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो चुकीं हैं। रायल निमाड़ ईगल्स, चंबल घड़ियाल्स, रीवा जैगुआर्स और जबलपुर रायल लायंस ने लीग के सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
आज भी बारिश से प्रभावित हो सकते हैं मुकाबले
मध्य प्रदेश लीग में कल अंतिम दो लीग मैच खेले जाने हैं। पहला मैच जबलपुर रायल लायंस का सामना अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर बैठी बुंदेलखंड बुल्स से होगा।
वहीं दूसरा मैच ग्वालियर चीतास का सामना रायल निमाड़ ईगल्स से होगा। लीग की चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय हो चुकीं हैं, ऐसे में कल होने वाले मैच परिणाम के लिहाज से अर्थहीन है। इससे अंतिम चार टीमों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बुधवार को भी मौसम विभाग ने बारिश का अंदेशा जताया है। इससे कल होने वाले मैच भी बारिश से प्रभावित हो सकते हैं।
आज के मैच
मैच-1 बुंदेलखंड बुल्स विरुद्ध जबलपुर रायल लायंस दोपहर तीन बजे से होलकर स्टेडियम में
मैच-2 ग्वालियर चीताज वि. रायल निमाड़ ईगल्स शाम साढ़े सात बजे से होलकर स्टेडियम में








